दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, 3600 से ज्यादा नए मामले आये

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, 3600 से ज्यादा नए मामले आये

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 3609 नए मामले सामने आए हैं। ऐसा चैथी बार हुआ है, जब दिल्ली में 3600 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण दर 7.8 फीसद रही है। इससे पहले 75 दिन पूर्व 24 जून को 3788 नए मामले सामने आए थे। वहीं 23 जून को 3947 व 20 जून को 3630 नए मामले सामने आए थे। वहीं रविवार के मुकाबले सोमवार को 24 घंटे में करीब दुगुने सैंपल की जांच हुई।
वहीं 1756 मरीज ठीक हुए, जबकि 24 घंटे में 19 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक लाख 97 हजार 135 तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें से एक लाख 70 हजार 140 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 86.30 फीसद है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 4618 तक पहुंच गई है। अभी मृत्यु दर 2.34 फीसद है। मौजूदा समय में 22,377 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 5414 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। उधर कोविड केयर सेंटर में 1172 व कोविड हेल्थ सेंटर में 519 मरीज भर्ती किए गए हैं। वहीं 11,742 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox