दिल्ली में काबू में आता कोरोना, घट रही संक्रमण की दर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में काबू में आता कोरोना, घट रही संक्रमण की दर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजधानी में ताजा आंकड़ांें पर नजर डाले तो पिछले एक सप्ताह में राजधानी की हालत में काफी सुधार हुआ है। जिससे अब लगने लगा है कि दिल्ली में कोरोना अब काबू में आता दिख रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1781 नए मामले सामने आए और 34 मरीजों की मौत हो गई। विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होने के बाद 2998 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
                         दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमित 1,10,921 हो गए हैं, जबकि 3334 की मौत हो चुकी है। विभिन्न कोविड अस्पतालों में 15,253 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। इस समय 4502 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 1857 और हेल्थ सेंटर में 157 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 544 और कोविड केयर सेंटर में 9217 मरीजों को रखने की क्षमता है। इस समय 11598 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 7,68,617 लोगों की जांच की जा चुकी है।

मृत्युदर हुई है कम
शनिवार को दिल्ली में कोरोना से 34 लोगों की मौत हुई। करीब एक महीने से यह आंकड़ा 40 से ऊपर का था। बीते 24 घंटों में 21,508 लोगों की जांच की गई। इनमें 1781 संक्रमित मिले। इस लिहाज से संक्रमण दर 8.3 फीसदी रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox