
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दक्षिण दिल्ली नगर निगम लोगों को राहत पंहुचाने के लिए अपने अंतर्गत आने वाले सात और प्राथमिक स्कूलों में आइसोलेशन केंद्र बनाएगा। इसके लिए निगम तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में निगम में कुल आठ विद्यालयों में आइसोलेशन केंद्र की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
निगम के नेता सदन नरेंद्र चावला में बताया कि दिल्ली में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम अपने प्राथमिक विद्यालयों को आइसोलेशन केंद्र में तब्दील कर रहा है। इनमें औसतन 50 बेड की सुविधा रहेगी। इसके अलावा मरीज को तोलिया, दस्ताने, सैनिटाइजर, मास्क, नहाने के लिए बाल्टी, साबुन समेत अन्य जरूरी सामान भी दिया जाएगा। इन केंद्रों में साधारण लक्षण और बिना लक्षण वाले मरीजों को इलाज मिलेगा। यहां ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, व्हीलचेयर, इलेक्ट्रिक स्टीमर और बीपी की जांच मशीन समेत अन्य सुविधा भी रहेगी। चिह्नित किए गए प्राथमिक स्कूलों में एक-एक हॉल की सुविधा है। एक दिन पहले ही दक्षिणी निगम महापौर द्वारा एंड्रयूगंज में 30 बिस्तर वाले आइसोलेशन केंद्र को जनता को समर्पित किया गया है।
ये स्कूल किए चिह्नित
1. एच ब्लॉक, रघुवीर नगर-1
2. उत्तम नगर न्यू-2
3. सेवा नगर एन ब्लॉक
4. एंड्रयूगंज
5. छतरपुर
6. पुष्प विहार सेक्टर-एक नंबर-1
7. नासिरपुर पाकेट-6
8. कुतुब विहार गोयला गांव





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप