नर्मदा नदी की जयंती पर सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान, अब होशंगाबाद शहर का नाम होगा नर्मदापुरम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नर्मदा नदी की जयंती पर सीएम शिवराज सिंह ने किया ऐलान, अब होशंगाबाद शहर का नाम होगा नर्मदापुरम

-प्रस्ताव जल्द केंद्र सरकार को भेजने की बात कही, कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज नाम नही काम मे करो बदलाव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भोपाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नर्मदा नदी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवरजा सिंह ने होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखने का ऐलान किया। उन्होने कहा कि इस शहर की असली पहचान उसे दी जा रही है। गौरतलब है कि यूपी की योगी सरकार की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश में भी शहरों के नाम बदलने का चलन चल पडा हैं। लेकिन कांग्रेस ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि शहर का नाम बदलने की बजाये काम में बदलाव करते तो राज्य का भला होता। मां नर्मदा की जयंती के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज अपनी पत्नी संग शामिल हुए और मंच से उन्होंने होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखने की बात भी कह दी।
नर्मदा जयंती पर मुख्य रूप से प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज ने जल मंच से मां नर्मदा का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। नर्मदा जयंती महोत्सव के दौरान मां नर्मदा की भक्ति में डूबे। सीएम शिवराज सिंह ने मंच से भजन भी गाया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा, होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखने का पूरा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। हालांकि इससे पहले बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भी होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखने की मांग कर चुके हैं। ये नेताओं का कहना है कि लुटेरे हुशंगशाह के नाम से होशंगाबाद को नहीं पहचाना जाना चाहिए। मोक्ष दायिनी मां नर्मदा के नाम से नगर की पहचान होनी चाहिए।
शिवराज सिंह चैहान के इस एलान के बाद से इस मुद्दें पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस शहर का नाम बदलने के प्रस्ताव का विरोध कर रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, होशंगाबाद का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा, काम में बदलाव होना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox