CM अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की ये मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CM अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की ये मांग

मानसी शर्मा/ –  दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने CM केजरीवाल की की तरफ से जेल में वकीलों से हफ्ते में पांच बार मुलाकात की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
SC को किया रुख किया

ईडी ने 21 मार्च कोCM केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने इसके बाद उन्हें 1 अप्रैल तक दो अलग-अलग पेशी में ED रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट ने इसके बाद 1 अप्रैल को उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल CM केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। AAP के संयोजक ने गिरफ्तारी को दिल्ली HC में भी चुनौती दी है। हालांकि, मंगलवार (9 अप्रैल) को कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने बुधवार (10 अप्रैल) को इसके खिलाफ SC का रुख किया।

सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

AAP पार्टी ने दावा किया है कि आबकारी नीति में घोटाला बताना CM अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को खत्म करने की राजनीतिक साजिश है। सौरभ भारद्वाज ने CM केजरीवाल के जमानत को लेकर कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद हैं कि SC अरविंद केजरीवाल को वैसी ही राहत देगा जैसे संजय सिंह को जमानत देकर दी थी।

CM केजरीवाल से मिली उनकी पत्नी

CM अरविंद केजरीवाल को HC से झटका लगने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके निजी सचिव बिभव कुमार ने तिहाड़ जेल में उनसे मुलाकात कीथी। खबर के अनुसार, CMकेजरीवाल के साथ 1 अप्रैल के बाद से यहउनकी पहली व्यक्तिगत मुलाकात थी। जेल नियमों के अनुसार, एक कैदी हफ्ते में 2 बार आगंतुकों से आमने-सामने या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मिल सकता है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox