छावला थाना पुलिस ने चाकू के साथ पकड़ा एक अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने चाकू के साथ पकड़ा एक अपराधी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस जिले के छावला थाना पुलिस ने बटनदार चाकू के साथ एक अपराधाी को पकड़ा है। अपराधी छावला थाने का बीसी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि दिवाली के अवसर पर पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखें हुए है ताकि सुरक्षा में कहीं कोई कमी न रह जाये इसी के तहत छावला थाना पुलिस के सिपाही गौरव ने गश्त के दौरान मानसरोवर पार्क दीनपूर से गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को पकड़ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अपराधी से एक बटनदार चाकू भी बरामद किया है। सिपाही ने आरोपी को पकड़कर इसकी सूचना एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा को दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रवीण काकू पुत्र सत्यवान निवासी ई ब्लाॅक श्याम विहार नजफगढ के रूप में की हैं। आरोपी छावला थाने का सक्रिय बीसी भी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox