द्वारका जिला साइबर सैल ने पकड़ा एक मोबाइल चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला साइबर सैल ने पकड़ा एक मोबाइल चोर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका पुलिस की साईबर सैल ने एक मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो चोरी किये गये मोबाईल फोन भी बरामद कर लिये है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस की विभिन्न ब्रांचे अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरी सतर्कता से काम कर रही है। इसमें पुलिस कोरोना काल के समय जमानत पर आये अपराधियों पर पूरी तरह से नजर बनाये हुए है। जिले की साइबर सैल के एसआई राजेश व एएसआई मुकेश ने सर्विलांस के माध्यम से अभी हाल ही में स्नेच्ड किये गये मोबाईल का पता लगाते हुए आरोपी सुशील पुत्र ईशू निवासी डी-59 कालू सराय नई दिल्ली को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से दो स्नेच्ड किये हुए मोबाईल फोन बरामद किये है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को सर्विलांस पर लेकर पुलिस उसका पीछा करती रही और अंत में उसे पकड़ लिया। इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी लेकिन अंत में पुलिस केे हाथ सफलता लगी। पुलिस ने आरोपी को उत्तमनगर व द्वारका पुलिस को सौंप दिया है जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox