नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सतर्क छावला पुलिस की गश्ती टीम ने पपरावट रोड़ से एक चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक वाहन चोर व थाने के बीसी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि जब छावला थाने के हवलदार अमरचंद व सिपाही कमल सिंह पपरावट रोड़ पर गश्त कर रहे थे तो उन्हे देखकर एक बाईक सवार बाईक को वापिस मोड़कर तेजी से भागने लगा जिस पर टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उससे बाईक के कागजात मांगे तो वह नही दिखा पाया जिसपर पुलिस ने उसे व बाईक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला की आरोपी का नाम प्रदीप उर्फ दीपक पुत्र रघुबीर सिंह निवासी ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल दीनपुर का रहने वाला है और छावला थाने का बीसी व वाहन चोर है। पुलिस ने जांच में पाया की बाईक तिलकनगर ईलाके से चुराई गई है। पुलिस ने पूछताछ में सात मामले सुलझाने का दावा किया है।


More Stories
एक्सपायर्ड सामान पर फर्जी तारीख लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
खरखड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर बना मिसाल: 255 मरीजों की जांच
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच