नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम जोन के दिचाऊं वार्ड की पार्षद व भाजपा नेत्री नीलम कृष्ण पहलवान ने क्षेत्रवासियों को दिवाली की शुभकामनाऐं देते हुए अपील की कि इस बार आप सभी कोरोना बिमारी से बचाव एवं पर्यावरण सुरक्षा व स्वच्छता के तहत दिवाली मनाये ताकि हम सब सुरक्षित रह सके। उन्होने कहा कि दिवाली पर हम वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश सभी को दें।
एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार कोरोना बिमारी को देखते हुए हमे सावधानी बरतनी चाहिए। दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है और इस बार कोरोना वायरस कुछ ज्यादा ही मजबूत होकर सामने आ रहा है। हम स्वयं को व अपने परिवार के साथ-साथ दूसरों को भी इस बिमारी से बचने के लिए जागरूक करना है और लोगों से मास्क प्रयोग, दो गज की दूरी व हाथ साफ करने का संदेश देना है और स्वयं भी इनका पालन करना है। श्रीमति पहलवान ने कहा दिल्ली में इस बार प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक स्तर पर पंहुच गया है जिसके लिए हम सब को प्रदुषण मुक्त दिवाली मनानी है। और यह तभी संभव है जब हम पटाखों से दूरी बनाये और दूसरों को भी पर्यावरण स्वच्छता के बारे में समझाये। साथ ही उन्होने कहा कि दिवाली पर वार्ड में साफ-सफाई व रोशनी का उचित प्रबंध किया गया है। गलियों-नालियों की मरम्मत करवाई गई है। हर गली में कुड़ा डालने के लिए कुड़ा बाक्स व टीपर की व्यवस्था की गई हैं ताकि लोग गंदगी से बचे रहें। एक बार फिर उन्होने क्षेत्र वासियों की प्रदुषण मुक्त दिवाली के लिए अपनी शुभकामनाऐं दी।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी