भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, दोस्त को भी किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, दोस्त को भी किया गिरफ्तार

-छापे के समय दोनो कार में सवार थे, भाजपा ने कहा- कानून अपना काम करेगा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बंगाल/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-कोलकाता भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी को कोलकाता पुलिस ने 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है.। पुलिस ने पामेला गोस्वामी व उसके दोस्त प्रोबिर कुमार डे की कार से एक पर्स में 100 ग्राम कोकीन बरामद की है। . पुलिस ने उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लोग एक ही कार में सवार थे। दोनों की गिरफ्तारी न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से हुई है। इसी साल अप्रैल में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले पामेला की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी से पार्टी की छवी खराब हुई है। कांग्रेस ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा एक साथ बेनकाब हो गया है।
पुलिस ने कहा कि पामेला गोस्वामी के बैग और कार के अन्य हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने पामेला को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी कार खड़ी करने जा रही थीं.। पुलिस अधिकारी ने कहा, गोस्वामी कुछ समय से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त थीं। आज, हमें सूचना मिली कि वह अपने सहयोगी प्रबीर के साथ खरीददार को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोस्वामी और प्रबीर के एक विशेष कैफे में बार-बार जाने, पार्क की गई कार में बैठने और मोटरसाइकिल से कार तक जाने वाले युवक के साथ लेन-देन करने के बाद पुलिस के रडार पर आए थे और जब इनकी कार की तलाशी ली गई तो उससे 100 ग्राम कोकेन मिली, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। आठ वाहनों में सवार पुलिस दलों ने गोस्वामी की कार को घेरकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पामेला के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है। हम इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं वह किसी मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा तो नहीं है?
वही भाजपा ने कहा है कि मादक पदार्थ बरामद करने के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है. हालांकि, यदि गोस्वामी गलत हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए लेकिन क्या किसी ने कार में कोकीन डाल दी थी? आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रदेश में लागू नहीं हुई है और पुलिस राज्य के नियंत्रण में है, इसलिए कुछ भी हो सकता है। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, पूर्व में हमने देखा है कि राज्य पुलिस ने शस्त्र मामलों में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं का नाम शामिल कर दिया। इस मामले के बारे में मुझे बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं.।
राज्य की मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह शर्म की बात है कि पार्टी की महिलाएं तक इस तरह के गैर-कानूनी मामलों में संलिप्त पाई गईं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox