अपने रिश्तेदार की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अपने रिश्तेदार की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा

-सदर बाजार थाने की पुलिस टीम ने जैकी के हत्यारे सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आपसी कहासुनी व झगड़े में अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले के आरोपित दोनो सगे भाईयों को सदर बाजार थाना पुलिस ने चंद घंटों में पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी नाॅर्थ जिला पुलिस अंटो अलफोंस ने बताया कि सुरेश कुमार ने जैकी की हत्या की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी जिसमें उसने राम व कमल को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था। एसएचओ सदर बाजार अशोक कुमार व एसीपी नीरज कुमार ने एसआई विजय सिंह, जितेन्द्र जोशी, एसआई ललित, सिपाही नरेश, राजेश, राजकमल, मुनेश, रोहताश और संजय की तीन टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने संयुक्त प्रयास करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही आरोपियों के बारे में खबरियों से भी सूचना एकत्रित की और दोनो आरोपियों राम उर्फ तुकाराम पुत्र रधुनाथ व कमल पुत्र रधुनाथ निवासी बस्ती जुलाहा सदरबाजार को हत्या की वारदात के चंद घंटो बाद ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जैकी उर्फ जयकिशन ने कमल के साथ मारपीट की थी जिसके बाद वहां राम पंहुच गया तो उसने राम के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राम घर के अंदर गया और वहां से चाकू ले आया और कमल ने जैकी को पकड़ लिया तथा राम ने उसके पेट में चाकू मार दिया। हालांकि इसी दौरान सुरेन्द्र नामक एक व्यक्ति जैकी को बचाने के लिए आया था लेकिन राम ने उसपर भी हमला कर दिया और चाकू उसकी गर्दन पर लगा। पड़ोसी जैकी को लेकर हिन्दूराव अस्पताल गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox