द्वारका जिले में अपराधी हुए बेकाबू, रंगदारी के लिए गोली चला कर डरा रहे कारोबारियों को

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिले में अपराधी हुए बेकाबू, रंगदारी के लिए गोली चला कर डरा रहे कारोबारियों को

- काला जठेड़ी व नीरज बुआनियां गैंग का नाम लिख फेंक रहे धमकी भरी पर्चियां

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हाल के कुछ दिनों में द्वारका जिले के ग्रामीण थानों में अपराधी पूरी तरह से बेकाबू हो गये है। नजफगढ़, जाफरपुर, बाबा हरिदास नगर, मोहनगार्डन व छावला थाना क्षेत्रों में आये दिन कहीं न कहीं गोली चलने की वारदाते सामने आ रही है। अपराधी रंगदारी के लिए कारोबारियों की दूकानों व कार्यालयों पर गोली चलाकर डराने की वारदातों को अंजाम दे रहे है। हालांकि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन रात एक कर रही है लेकिन फिर भी अपराधी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे है।
शुक्रवार को छावला रोड़ पर स्थित शौकीन रियल इस्टेट के कार्यालय पर तीन बदमाशों ने गोलियां चलाई तथा कार्यालय पर तैनात कर्मचारी के पैरों में भी गोली मार दी और जाते हुए एक पर्ची फेंक गये। जिसमे काला जठेड़ी गैंग लिखा हुआ था। देखा जाये तो पिछले एक साल से काला जठेड़ी व नीरज बुआनिया गैंग के सदस्य द्वारका जिले में लगातार कारोबारियों की दूकानों व कार्यालयों पर गोली चला रहे हैं और उन्हे रंगदारी के लिए धमकियां भी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस अभी तक कुछ खास नही कर पाई हैं जिससे अपराधियों के हौंसले बुलंद बने हुए हैं। हालांकि पुलिस भी इन वारदातों को लेकर कार्यवाही तो कर रही है लेकिन अभी तक गिरोह का सफाया नही हो सका है जिसकारण गिरोह के सदस्य वारदात पर वारदात कर रहे हैं। करीब एक महीने पहले काजीपुर गांव मं भी इसी गैंग के सदस्यों ने गोली चलाई थी और एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। वहीं नजफगढ़ में भी तीन ज्वैलरी शोरूम पर अपराघियांे ने गोली चलाई थी जिसमें भी इसी गैंग का नाम सामने आ रहा था। इसी तरह बिंदापुर व मोहन गार्डन तथा जाफरपुर व बाबा हरिदास नगर थाने में भी इस गैंग के अपराधी वारदात कर चुके हैं। क्षेत्र में कोरोना काल के बाद से एकदम से अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। पुलिस इसकी वजह कोरोना काल में छोड़े गये अपराधियों को लेकर बता रही है। हालांकि डीसीपी संतोष कुमार मीणा जिले में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए भरसक प्रयत्न कर रहे है लेकिन पिछले कुछ महीनों में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है और अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं।
इस संबंध मंे डीसीपी मीणा की माने तो पुलिस पूरी सतर्कता से अपना काम कर रही है। स्पेशल सैल व सभी थानों की पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन रात एक कर रहे है। इसमें साईबर सैल व क्राईम ब्रांच भी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। हमने काजीपुर में गोली चलाने वालों को पकड़ लिया है और जल्द ही इस वारदात के आरोपियों को भी पकड़ लिया जायेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox