नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/सुनील कुमार/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मटियाला विधानसभा के विधायक गुलाब सिंह यादव के दफ्तर के बाहर आज भाजपा नेता राजेश गहलोत के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने निगम फंड के 13 हजार करोड़ रुपये जारी नहीं करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में मटियाला विधानसभा के बीजेपी के पदाधिकारी और महिला मोर्चा की श्रीमती राज शर्मा और ककरोला मंडल की महामंत्री पिंकी मलिक भी उपस्तिथ रही। सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने हाथो में पोस्टर बैनर लेकर डब्क् के बकाया 13 हजार करोड़ रुपए का फण्ड जल्दी से जारी करने की मांग की। गौरतलब है की मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास के बाहर तीनों निगमों के महापौर व अन्य पदाधिकारियों का धरना अभी तक जारी है। भाजपा नेता राजेश गहलोत ने कहा की दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ताक पर रख दिया है। वह राजनीतिक द्वेष में निगमों को बर्बाद करने पर अड़ी है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी इसे सफल नहीं होने देगी।
बीजेपी ककरोला मंडल की महामंत्री पिंकी मलिक ने कहा की स्वास्थ्य, पेंशन, शिक्षा, स्वच्छता हो या कोई भी विकास कार्य हो डब्क् में काबिज बीजेपी की सरकार हर क्षेत्र में दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। लेकिन, निगम का फंड रोककर दिल्ली सरकार उन सुविधाओं से दिल्लीवासियों को वंचित करना चाहती है।


More Stories
एक्सपायर्ड सामान पर फर्जी तारीख लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
खरखड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर बना मिसाल: 255 मरीजों की जांच
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच