राजस्थान मामले में भाजपा का पलटवार, कहा अपने घर को संभाले कांग्रेस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान मामले में भाजपा का पलटवार, कहा अपने घर को संभाले कांग्रेस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का प्रलोभन दे रही है और उनकी सरकार को अस्थिर करना चाहती है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है और पलटवार करते हुए कहा है कि यह कांग्रेस के भीतर अंदरूनी उठापटक है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस आपसी गुटबंदी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बेबुनियादी आरोप लगा रही है।
                                भाजपा के इस पलटवार के बाद हालांकि कांग्रेस सतर्क हो गई है लेकिन फिर भी कुछ विधायक अभी भी सीएम अशोक गहलोत के संपर्क में नही है। फिर भी शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को  कई विधायकों और मंत्रियों ने समर्थन पत्र सौंपे और गहलोत के नेतृत्व में भरोसा जताया। देर रात राजस्थान की सीमा भी सील कर दी गई है। बिना पास राजस्थान से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। हालांकि सरकार ने कोरोना संक्रमण को सीमा सील करने की वजह बताया, लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को देख विधायकों के बाहर जाने की आशंका में फैसला किया गया है।  
                         राजस्थान विधानसभा में 200 सदस्य हैं, जिसमें कांग्रेस के 107 विधायक हैं। वहीं, उसे 13 स्वतंत्र विधायकों का समर्थन भी हासिल है। इसके अलावा उसे आरएलडी के एक विधायक सुभाष गर्ग ने भी सरकार को समर्थन दिया हुआ है। गर्ग वर्तमान में मंत्री भी हैं। इस तरह गहलोत सरकार को 121 विधायकों का समर्थन मिला हुआ है। वहीं, भाजपा के पास केवल 72 विधायक हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox