बिहार के मंत्री मेवालाल चौधरी ने दिया पद से इस्तीफा, अशोक चौधरी बने नए मंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार के मंत्री मेवालाल चौधरी ने दिया पद से इस्तीफा, अशोक चौधरी बने नए मंत्री

नजफ़गढ़ मेट्रो न्यूज़ / नई दिल्ली , बिहार/भावना शर्मा /- भ्रष्टाचार को लेकर चौतरफा घिरे नीतिश सरकार के मेवालाल चौधरी ने अपने गुरूवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मेवालाल के इस्तीफे के बाद अशोक चौधरी को अब नया मंत्री चुनकर शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार उन्हें सौंपा गया है।वहीं मेवालाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी केस तब साबित होता है जब आपके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल हुई हो या कोर्ट ने कुछ फैसला दिया हो।  
बता दें कि मेवालाल के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल हमलावर हो गई थी। आरजेडी मेवालाल पर भ्रष्टाचार के आरोपों और उनकी पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर जांच की मांग कर रही है।
गौरतलब है कि 2017 में मेवालाल चैधरी पर भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए कॉलेज की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप है। उनके ऊपर आरोप है कि कुलपति रहते हुए उन्होंने 161 सहायक प्रोफेसर की गलत तरीके से बहाली की। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है। भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद उस समय के बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद ने मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे और जांच में उनके ऊपर लगे आरोप सही पाए गए थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox