गुरूग्राम में बड़ा हादसा, एलिवेटिड फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूग्राम में बड़ा हादसा, एलिवेटिड फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरूग्राम में सुभाष चैक से भोंडसी तक बनने वाले एलिवेटिड फ्लाईओवर का एक हिस्सा रविवार को टूट कर गिर गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई जानकारी नही है। इस हादसे को लेकर अब जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के साथ-साथ फ्लाईओवर की निर्माणाधीन कंपनी ओएससी कंपनी की विश्वनीयता पर गंभीर सवाल उठने लगे है। लेकिन गुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारी मौके पर पंहुच चुके है और जांच में जुट गये हैं।
गुरुग्राम के सोहना रोड पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब निर्माणाधीन फ्लाईओवर टूटकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने विकास के लंबे चैड़े दावे करने वाली हरियाणा की खट्टर-दुष्यन्त सरकार को इसकी ईमानदारी से जांच कर दोषियों को दंड देना चाहिए, बेशक इसके ठेकेदार कितने ही चहेते क्यों न हो। इस हादसे ने एक बात अवश्य सिद्ध कर दी है कि गुरूग्राम में हो रहे अधिकतर निर्माण कार्यों पर न प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही कोई सरकारी एजेंसी इनकी समय-समय पर जांच कर रही है जिसकारण निर्माण कार्यों में जुटी कंपनियां मनमानी पर उतारू हैं। और इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट में भी लापरवाही बरत रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि सरकार की चहेती कंपनी होने के चलते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कितनी सार्थकता से जांच कर पायेगे कहना मुश्किल है। हालांकि अभी तक एक राहत भरी खबर यही है कि कोई जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox