BCCI ने मैच का टाइम टेबल किया जाहिर, यह टीमें खेलेगी पहला मैच

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

BCCI ने मैच का टाइम टेबल किया जाहिर, यह टीमें खेलेगी पहला मैच

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा–TATA IPL2022 के प्रति लोगों के बढ़ते एक्साइटमेंट को देखकर, अब BCCI ने इस बार होने वाले सारे मैचों का टाइम टेबल की घोषणा कर दी है, इस बार TATA IPL2022 में पूरे 70 मैचों के साथ 4 प्ले ऑफ मैच होंगे, इन 70 मैचों का TATA IPL2022 का दौर इस बार लगातार 65 दिनों तक चलेगा। TATA IPL2022 में इस बार पहला मैच “चेन्नई सुपर किंग”(CSK) और “कोलकाता नाइटराइडर्स”(KKR) के बीच इस बार TATA IPL2022 में चेन्नई सुपर किंग की होम ग्राउंड “वानखेड़े स्टेडियम” में खेला जाएगा, और प्लेऑफ से पहले इस आईपीएल का क्वालीफायर आखिरी मैच “सनराइजर्स हैदराबाद”(SRH) की होम ग्राउंड टीम वानखेड़े स्टेडियम में “पंजाब किंग्स”(KXIP) के खिलाफ खेला जाएगा। भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों के बढ़ते प्रेम की एक अहम वजह IPL भी है, इस बार हो रहा TATA IPL2022 के पहले मैच की शुरुआत 26 मार्च को होगी, और 70 मैचों के साथ इस बार इस IPL2022 को 29 मई को विजेता की घोषणा के बाद आराम दिया जाएगा। इस बार IPL2022 के सभी मैच मुंबई और पुणे में होंगे। जहां हर एक टीम पूरे 14 मैच खेलेगी, जिनमें से सात मैच होम ग्राउंड पर और बाकी साथ होम ग्राउंड से बाहर होंगे। हालांकि अभी तक यह मैच किस-किस टीमों के बीच और कब–कब खेला जाएगा, इसकी किसी प्रकार से कोई घोषणा नहीं हुईं हैं, फिर भी आईपीएल के लिए लोगों की बढ़ती उत्सुकता देखकर इतना तो अनुमान लगाया जा सकता है कि, उसकी घोषणा भी जल्द हो जाएगी।
IPL2022 के लिए बढ़ती लोकप्रियता को देख पूरा भारत, इस बार IPL2022 को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार IPL2022 में दो नई टीमों को जगह मिली है, जिन दो टीमों के नाम क्रमश: “गुजरात लायंस” और “लखनऊ सुपरजाइंट्स” है। पिछले IPL में किंग्स इलेवन पंजाब के हिस्सा और नए कप्तान की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल इस बार गुजरात लायंस के लिए कप्तानी करते दिखाई देंगे… वही बरसों से मुंबई इंडियन का हिस्सा रह चुके, हार्दिक पांड्या इस बार लखनऊ सुपरजाइंट्स की कमान संभालते और कप्तानी पारी खेलते दिखाई देंगे। इस बार IPL2022 की लगी बोली में भारत से ईशान किशन सबसे महंगे बोली के साथ मुंबई इंडियंस द्वारा दोबारा से खरीदे गए हैं, उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार साढ़े 15 करोड की लागत में खरीदा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox