नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा की तरफ से सोमवार से ओपन बुक परीक्षा की शुरुआत की जाएगी डीयू के तमाम कॉलेज परीक्षा के लिए तैयार हैं। मीडिया समन्वयक प्रोफेसर संजीव सिंह बताया कि जुलाई में दो बार मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ। इस दौरान कालेज के शिक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया और छात्रों की सभी समस्याओं को दूर किया। सोमवार से शुरू होने जा रही परीक्षा के लिए भी शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और वे तथा सभी काॅलेज पूरी तरह से तैयार हैं।
वही डीयू के मीडिया समन्वयक प्रोफेसर संजीव सिंह ने बताया कि वह भी उन छात्रों के लिए एक विकल्प है जो इस जल्दी नतीजे चाहते हैं छात्र किसी भी वजह वजह से ओबीसी में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनके लिए सामान्य तरीके से परीक्षा का विकल्प रहेगा। हालांकि इसमें समय लग सकता है। जब तक केंद्र सरकार शिक्षण संस्थानों को सामान्य गतिविधियों के लिए खोलने की इजाजत नहीं देती तब तक छात्रों के लिए इंतजार करना होगा। वही और भी देने वाले छात्रों के नतीजे सितंबर तक जारी करने की योजना है।


More Stories
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सेल्फी बनी जानलेवा: नजफगढ़ के युवक की पहाड़ी से गिरकर हालत गंभीर
द्वारका में 15 लाख की लूट का खुलासा, 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 23 कैडेट्स ने NDA में मारी बाजी
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने NCR में बजाया जीत का डंका
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार