मानसी शर्मा /- कर्नाटक के चित्रदुर्गसे एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने ही बच्चे की जान ले ली। ममता को शर्मसार करने वाली महिला एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की सीईओ है। महिला बेटे की लाश को बैग में गोवा से कर्नाटक ले जा रही थी लेकिन पुलिस के गिरफ्त में आ गई।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साल 2010 में आरोपी महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद साल 2019 में उसका बेटा हुआ जिसके बाद 2020 में आरोपी महिला और उसके पति में विवाद शुरू हो गया। ये मामला कोर्ट में गया बाद में दोनों पति-पत्नी में तलाक हो गया। आरोपी महिला को बच्चे की कस्टडी मिली और साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि बच्चे के पिता अपने बच्चे से रविवार को मिल सकते हैं।
कोर्ट का आदेश महिला को गवारा नहीं गुजरा क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे से मिले। जिसके बाद वो बेटे को गोवा लेकर गई और होटल में हत्याकांड को अंजाम दे दिया।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण