
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उ.प्र./नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उत्तर प्रदेश में हाथरस के साथ ही बलरामपुर तथा आजमगढ़ में महिलाओं के प्रति अपराध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है और महिलाओं के प्रति अपराध करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी भी दे दी है। हाथरस में प्रशासन का रवैया इतना खराब है कि कल वहां के डीएम खुद पीड़िता के परिवार को धमकाने पहुंच गए। अब खबर है कि डीएम व एसपी से लेकर नीचे तक के कईं पुलिस प्रशासनिक अफसरों पर गाज गिर सकती है। कार्रवाई को लेकर गृह विभाग में मंथन हो रहा है। आज शाम तक बड़ी कार्रवाई सम्भव है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है कि उत्तर प्रदेश में माता-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन सभी को ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास के लिए संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप और हत्या की घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है. हर तरफ लोग यूपी की योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इस मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि उनकी अनुमति के बिना आध रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत को लेकर प्रदेश में जारी सियायस और हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो पीड़िता के परिवार को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल और प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पूछा है कि आखिर पीड़िता के गांव जाने से क्यों रोका जा रहा है। इसी बीच पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की है। घटना के बाद टीएमसी सांसद धरने पर बैठ गए हैं। इसके अलावा पीड़िता के गांव को सील कर दिया गया है। यहां किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है।





More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
अमित शाह ने उत्तराखंड को दी 1474 करोड़ की सौगात, बोले- ‘तीसरी बार बन रही भाजपा की सरकार’… मिलेंगी 65+ सीट
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: अब तक 10, 660 किलो नकली खोया जब्त; 44 में से 35 सैंपल फेल