नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस ने वाहन चैंकिग के दौरान दो वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से दो चोरी की बाईक, एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल के खुले पाटर््स बरामद किये है। पुलिस ने पूछताछ मेेेेेेें आरोपियें से वाहन चोरी के चार मामले सुलझने का भी दावा किया है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि रविवार को एएटीएस द्वारका की टीम ओल्ड पुलिस स्टेशन बिंदापुर के पास वाहनों की जांच कर रही थी तभी काली व नीले रंग की बिना नंबर प्लेट की एक बाईक पर दो लोग आते दिखाई दिये तो पुलिस टीम ने उन्हे रूकने का इशारा किया तो दोनो बाईक को घुमाकर भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हे दबौच लिया। पुलिस ने उनसे गाड़ी के कागज मांगे तो वो नही दे पाये जिस पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला की बाईक बिंदापुर थाना क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद हसन निवासी प्रजापत कालोनी बिंदापुर व मोहित पुत्र रामपाल निवासी विशु विहार बिंदापुर दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से वाहन चोरी के चार मामले हल हुए है। पुलिस ने चारों मामलों में दो बाईक व एक स्कूटी तथा एक बाईक के खुले पाटर््स बरामद कर लिये है।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार