आप का आरोपः किसानों की आवाज को अनसुना कर रहे है प्रधानमंत्री

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप का आरोपः किसानों की आवाज को अनसुना कर रहे है प्रधानमंत्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आम आदमी पार्टी के सांसदों ने किसानों के समर्थन में हंगामा किया। आप का कहना है कि प्रधानमंत्री अपने अहंकार में किसानों की आवाज का अनसुना कर रहे हैं। यही नहीं, सेंट्रल हाल के मामले में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर भी केंद्र सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।
पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए शुक्रवार को आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समारोह के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि जो तीनों किसान विरोधी काले कानून केंद्र सरकार ने पास किए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए। किसानों को पूंजीपतियों के हाथ न बेचा जाए और किसानों को आतंकवादी न कहा जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि यह श्रद्धांजलि समारोह था, हमने समारोह का सम्मान रखते हुए समापन के पश्चात हाथों में बैनर लेकर प्रधानमंत्री के कानों तक किसानों की आवाज पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन प्रधानमंत्री इसे अनसुना करते हुए चले गए।
भगवंत मान ने तंज कसा कि प्रधानमंत्री अपने मन पसंद किसानों से मिलने के लिए गुजरात जाते हैं, लेकिन वह अपने घर से 20 किमी की दूरी पर बैठे हजारों किसानों से नहीं मिलते। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की नीयत में खोंट है। इसीलिए एक तरफ भजपा कानूनों में संशोधन करने के लिए किसानों से बात करने का समय मांग रही है और दूसरी तरफ कृषि कानूनों की जमकर तारीफ भी कर रही हैं। श्री मान का आरोप है कि इस मामले में कांग्रेस और भाजपा के बीच सांठगांठ है। कांग्रेस सिर्फ दिखावे के लिए विरोध कर रही है। इसी वजह से शुक्रवार को सेंट्रल हॉल में मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने काले कानूनों के खिलाफ कुछ नहीं बोला।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox