केंद्र सरकार ने निजीकरण की तरफ बढ़ाया एक और कदम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केंद्र सरकार ने निजीकरण की तरफ बढ़ाया एक और कदम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार ने निजीकरण की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डों को लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
यहां बता दें कि फरवरी 2019 में प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद पीपीपी मॉडल के माध्यम से अडानी एंटरप्राइजेज ने छह हवाई अड्डों लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी के परिचालन के अधिकार हासिल किए थे। ये छह हवाई अड्डे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के स्वामित्व में हैं। अडानी एंटरप्राइजेज ने 14 फरवरी 2020 को एएआई के साथ तीन हवाई अड्डों अहमदाबाद, मंगलूरू और लखनऊ के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रिमंडल ने पीपीपी मॉडल के माध्यम से जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों को लीज पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि विपक्ष लगातार निजीकरण के बढावे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधता रहा है लेकिन सरकार का मानना है कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी से सेवाओं में सुधार हो सकता है।
 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox