दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा, सड़क और पैदल रास्ते हो रहे प्रभावित; स्थानीय लोगों ने पूछा- आखिर कहां हैं जिम्मेदार अधिकारी?
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नजफगढ़ / ब्यूरो, सिमरन मोरया/। राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अतिक्रमण की समस्या ने नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में बैरिकेडिंग के आसपास तक रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा बना हुआ है। सड़क और आने-जाने के रास्तों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिल्ली पुलिस और एमसीडी की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण नियंत्रण को लेकर समय-समय पर दावे किए जाते हैं, लेकिन नजफगढ़ में जमीनी स्थिति इन दावों से अलग दिखाई दे रही है। बैरिकेडिंग के आसपास तक अतिक्रमण होने से व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। लोगों का सवाल है कि जब सार्वजनिक रास्तों पर इस तरह कब्जा हो रहा है तो संबंधित विभागों के अधिकारी आखिर कहां हैं?
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा सड़क और पैदल आवागमन वाले रास्तों पर सामान फैलाने से रास्ते संकरे हो गए हैं। इसका सीधा असर राहगीरों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है। विशेषकर व्यस्त समय में लोगों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। कई बार यातायात भी प्रभावित होता है और पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
सबसे बड़ा सवाल एमसीडी की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहा है कि क्या अधिकारियों को इस अतिक्रमण की जानकारी नहीं है? यदि जानकारी है तो अब तक इसे हटाने के लिए ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? वहीं, दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल हैं कि बैरिकेडिंग और आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि बेरी गेट क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क और सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि दोबारा इस तरह के हालात पैदा न हों। लोगों का कहना है कि प्रशासन को केवल कागजी दावों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए।
अब देखना यह होगा कि एमसीडी और दिल्ली पुलिस इस समस्या पर कब संज्ञान लेते हैं और नजफगढ़ के लोगों को अतिक्रमण से राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox