
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ देहरादून /राज्य ब्यूरो,। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। शाह परेड ग्राउंड पहुंचे। उनके पहुंचे ही परेड ग्राउंड मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। वह उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान राज्य की विकास यात्रा पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को उत्तराखंड की टोपी और गंगाजली की प्रदान और समुद्र मंथन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। गृह मंत्री ने 1474 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही: अमित शाह
गृह एवं सहकारिता मंत्री ने भारत माता की जय संबोधन से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा तक आवाज पहुंचनी चाहिए कि यहां तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात से आया। दृढ़ मान्यता है जो चार धाम नहीं गया मोक्ष का द्वार नहीं खुलता। देवभूमि में चार धाम, हेमकुंड साहिब और कुंभ का प्रमुख क्षेत्र हरिद्वार भी है।

आज अटल बिहारी जी को याद करने का दिन है। सपा सरकार ने जुल्म किया। अटल जी ने पर्वतीय वासियों की इच्छा के अनुसार अलग राज्य दिया। सभी आंदोलनकारियों और बलिदानियों को नमन। उत्तराखंड को अटल ने बनाया, मोदी ने संवारा। विकसित भारत का पहला पड़ाव उत्तराखंड है। मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकसित भारत में सबसे पहले विकसित उत्तराखंड को बनाने का संकल्प लेना है।





More Stories
दिवाली पर नोएडा में फायर विभाग अलर्ट, 30 संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होंगी फायर बाइक और गाड़ियां
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
दिल्ली: चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो की मौत, प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- ऐसा लगा अपना ही मकान..
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली के मंगोलपुरी में रेहड़ी लगाने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस