

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो,: दीपावली और त्योहारों के सीजन में आपकी सेहत से खिलवाड़ हो सकता है. ऐसे में जांच परख कर ही मिठाईयां खरीदें. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोरी गेट की खोया मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 7,000 किलो सड़ा हुआ और बदबूदार खोया जब्त कर नष्ट कर दिया है. अब तक कुल 10,660 किलो खोया नष्ट किया जा चुका है.
44 में से 35 नमूने जांच में हुए फेल ![]()
दिल्ली के मोरी गेट की खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का यह चौथा ऑपरेशन है. विभाग की टीम ने मोरी गेट की खोया मंडी में अभियान के दौरान 44 निगरानी नमूने एकत्र किए. इनकी मौके पर ही ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ मोबाइल टेस्टिंग सुविधा के माध्यम से प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें 35 नमूने जांच में फेल पाए गए. इसके अलावा दो अन्य नमूने भी एकत्र किए गए, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है. मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में संदिग्ध सामग्री में दूध पाउडर, वनस्पति और बाइंडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थों से संबंधित जानकारी सामने आई है. इन सामग्रियों के संबंध में आगे की जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने टीम को आगे भी इसी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली की खुशियों में मिलावट करने वालों के लिए दिल्ली में कोई जगह नहीं है. जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि है और मिलावटखोरों के विरुद्ध दिल्ली सरकार की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी. सरकार का उद्देश्य केवल मिलावटी खाद्य पदार्थों को पकड़ना नहीं, बल्कि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना भी है.
अब तक 10,660 किलो खोया किया गया है नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया है. विभाग की ओर से अब तक की गई कार्रवाई के तहत 4 सितंबर को 2,830 किलो खोया, 8 सितंबर को 610 किलो खोया और 23 अक्टूबर को 520 किलो खोया नष्ट किया गया. इसके बाद 3 नवंबर को मोरी गेट स्थित खोया मंडी में कार्रवाई करते हुए लगभग 7,000 किलो अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त खोया नष्ट किया गया. इस तरह विभाग अब तक कुल 10,660 किलो खोया नष्ट करा चुका है.





More Stories
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
झारखंड: खूंटी में बर्थडे पार्टी के बहाने 3 नाबालिग लड़कियों को ले गए, दो बहनों से गैंगरेप; तीसरी ने भागकर बचाई जान
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
दो दिन में दो बिजली कर्मचारियों की मौत, आखिर किसके भरोसे है उनकी जिंदगी? विभागीय व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर उठे सवाल
मोटरसाइकिल पर सजा रखी थी शराब की दुकान, दो युवक गिरफ्तार; बिक्री की रकम भी जब्त