रोजगार के लिए कंपनियों से जोड़ने के लिए जॉब पोर्टल लॉन्च करेगी दिल्ली सरकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोजगार के लिए कंपनियों से जोड़ने के लिए जॉब पोर्टल लॉन्च करेगी दिल्ली सरकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय ने रविवार को बताया कि दिल्ली सरकार कुछ दिनों में नियोक्ताओं और नौकरी ढूंढने वालों के लिए जॉब पोर्टल लॉन्च करेगी। कर्मचारी ढूंढ रहीं कंपनियां और रोजगार ढूंढ रहे लोग यहां खुद को रजिस्टर कर सकेंगे। राय ने कहा, लोगों को अलग-अलग जगह नौकरी के लिए आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी।
कोरोना की आर्थिक मार से प्रभावित दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सरकार का जॉब पोर्टल रोजगार बाजार लांच किया है. ये एक ऐसा कॉमन जॉब पोर्टल है जहां नौकरी देने वाले और नौकरी ढूढ़ने वाले दोनों रजिस्टर कर सकेंगे. यानि एम्प्लॉयर और एम्प्लॉयी के बीच के कॉमन प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा। लॉकडाउन के दौरान अर्थव्यवस्था में आई गिरावट का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ष्अब हमें अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना होगा. दिल्ली के सभी लोगों से अपील है कि मिलकर हम दिल्ली की अर्थव्यवस्था को सुधारते हैं. सभी व्यापारियों से सभी प्रोफेशनल से सभी मार्केट एसोसिएशन से सभी एनजीओ से सभी मीडिया से सभी सरकारी संस्थाओं से अपील करता हूं कि आइए अब मिलकर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को सुधारने की तरफ आगे बढ़ते हैं. आज कंस्ट्रक्शन का काम शुरू करना चाहते हैं लेकिन लोग नहीं मिल रहे। प्रोफेशनल लोगों को उद्योग वालों को काम के लिये आदमी नहीं मिल रहे. दूसरी तरफ जिन लोगों की नौकरी गई है उन लोगों को काम नहीं मिल रहा है।
पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री गोपाल राय ने कहा, ष्रोजगार के लिए कई प्राइवेट साइट है लेकिन यह सुविधा सरकार की तरफ से मुफ्त है। इसके लिए किसी को पैसा देने की जरूरत नहीं है. कोई दलाल आपसे पैसा मांगता है तो आपको पैसा देने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सेवा सरकार की तरफ से मुफ्त है. स्किल सेंटर जैसे आईटीआई पॉलीटेक्निक से निकलने वाले बच्चे भी खुद को इस वेबसाइट पर रजिस्टर करें।
इसके साथ ही दिल्ली में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों को भी बड़ी राहत देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ष्कोरोना के दौरान भी हमने इस बात की वकालत की कि लॉकडाउन जल्द से जल्द खोलना चाहिए. केस बढ़ने के बावजूद भी हमने लॉकडाउन नहीं किया। रेहड़ी पटरी वालों को अभी तक दिल्ली में इजाजत नहीं दी जा रही थी. लेकिन अब दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों को भी काम करने की इजाजत होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox