अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

-द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ द्वारका/ शिवकुमार यादव। द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए चिह्नित 2,982 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हुंडई आई-20 कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की तड़के स्पेशल स्टाफ को विपिन गार्डन, मोहन गार्डन इलाके में एक सफेद रंग की आई-20 कार से अवैध शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने विपिन गार्डन में एक स्कूल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान कार से 60 कार्टन में रखे 2,982 क्वार्टर बरामद हुए, जिन पर “केवल हरियाणा में बिक्री के लिए” अंकित था।

पुलिस ने कार चालक की पहचान परविंदर (26), निवासी गांव खरखर, जिला झज्जर, हरियाणा के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मोहन गार्डन थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शराब हरियाणा के गांव आसौदा निवासी अमित से लेने की बात बताई। बरामद शराब को द्वारका जिले से सटे रनहौला क्षेत्र में आगे आपूर्ति के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस अमित समेत शराब के संभावित आपूर्तिकर्ताओं और प्राप्तकर्ताओं की तलाश में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी मामला दर्ज है। इसके अलावा हरियाणा के झज्जर में हत्या के प्रयास से संबंधित मामला भी दर्ज बताया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox