नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-
दिल्ली के पालम जिला द्वारा आयोजित सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन गुरु गोरखनाथ मंदिर, द्वारका में किया जा रहा है। इस शिविर का समन्वय आदरणीय भाई श्री सुरेंद्र सिंह (बीएसटी प्रभारी) एवं आदरणीय भाई शिव कुमार जी (मार्गदर्शन) द्वारा किया जा रहा है।


इस पच्चीस दिवसीय शिविर का शुभारंभ 4 मई 2026 को द्वारका जिले के पूर्व पीवाईएस प्रभारी एवं वर्तमान प्रशिक्षण प्रभारी, आदरणीय भाई ओम प्रकाश यादव की अध्यक्षता में शुरू किया गया। शिविर का संचालन रोजाना प्रातः 5ः30 बजे से 7ः40 बजे तक लगभग दो घंटे किया जाएगा।

पहले दिन के अपने सत्र में भाई ओमप्रकाश यादव ने मंत्रों के अर्थ सहित शुद्ध उच्चारण, योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं उनके विभिन्न प्रकार, सूक्ष्म व्यायाम, साधक एवं बाधक तत्त्व, सप्त धातुएँ, पंच महाभूत, अष्ट चक्र तथा उनके जागरण के साधन, षट्कर्म, योग की परिभाषा, श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक, अष्टांग योग, नाड़ी शोधन तथा शरीर में स्थित विभिन्न ऊर्जा केंद्रों (चक्रों) के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

इसके साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन का व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया, जिससे सभी साधक-साधिकाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सत्र के अंत में आदरणीय भाई सुरेंद्र जी ने वक्ता का आभार व्यक्त किया तथा शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन कराया।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा
75 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल आब्स्टेकल रन में बीआरजी ने रचा नया कीर्तिमान