नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नशे पर लगाम, देश को सलाम अभियान के तहत द्वारका नारकोटिक्स सेल ने एक अवैध शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। टीम ने आरोपी से 1750 अवैध शराब के क्वार्टर जब्त किए है। साथ पुलिस ने तस्करी में प्रयोग हो रही आरोपी कार भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी 36 आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी कुशलपाल सिंह ने बताया कि नशे पर लगाम -देश को सलाम अभियान जिला में अपराधियों के खिलाफ निर्णायाक साबित हो रहा है। एसीपी ऑपरेशंस सेल द्वारका सुभाष मलिक के पर्यवेक्षण व इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल “ड्रग्स फ्री दिल्ली” के उद्देश्य पर कार्य कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार, अवैध शराब की सप्लाई में शामिल आदतन अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
डीसीपी ने बताया कि नारकोटिक्स सेल की लगातार निगरानी के तहत पता चला कि अपराधी रवि कुमार उर्फ पव्वा ने फिर से अवैध शराब की तस्करी शुरू कर दी है। जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।तभी एक सूचना मिली की रवि उर्फ पव्वा बहादुरगढ़ से नजफगढ़ के साई बाबा मंदिर के पास अवैध शराब की खेल लेकर आ रहा है। जिसपर इंस्पेक्टर कमलेश कुमार प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल, द्वारका जिला के पर्यवेक्षण में एक समर्पित टीम गठित की गई, जिसमें एसआई प्रेम नारायण, एसआई नवीन, जितेंद्र यादव, एचसी महिपाल, एचसी गोपाल यादव, एचसी विकास, कांस्टेबल लोकेश और कांस्टेबल मुकेश शामिल थे। टीम ने साईं बाबा मंदिर के आसपास अपना जाल बिछाया और एक संदिग्ध सफेद वैगन आर कार को रूकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देख कार भगा ले गया जिसपर पुलिस टीम ने कई किलोमीटर तक उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार में 1750 अवैध शराब के पव्वे बरामद हुए। इसके बाद आरोपी रवि कुमार उर्फ पव्वा पुत्र रामेश्वर दयाल, आयु 56 वर्ष के खिलाफ नजफगढ़ थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि हरियाणा में कहां से व किस से वह शराब लाता है उसकी पहचान की जा सके और दिल्ली में वह कहां – कहां इस अवैध शराब की सप्लाई करता है का पता लगाया जा सके।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार