होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-होली के दौरान मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होली के मौके पर खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। जानकारी के अनुसार बुराड़ी थाना क्षेत्र की वशिष्ठ एन्क्लेव कॉलोनी में कई युवक रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई और फिर चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 20 वर्षीय नेपल राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नेपल राम मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और बुराड़ी इलाके में किराए के मकान में रहता था। घटना के समय वह अपने घर के पास दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। झगड़े के दौरान उसे चाकू से कई वार किए गए। घायल हालत में उसे तुरंत बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरे युवक की हालत भी गंभीर
इस झगड़े में पिंटू यादव नाम का एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जो उसी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पिंटू की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बुराड़ी के सरकारी अस्पताल से दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही बुराड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद होली खेलने के दौरान हुई कहासुनी से शुरू हुआ था, हालांकि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं झगड़े के पीछे कोई पुरानी रंजिश या अन्य कारण तो नहीं था।

पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox