अब अपनी गाड़ी, अपना कारोबार: ‘भारत टैक्सी’ योजना से मिलेगा सस्ता लोन और बीमा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब अपनी गाड़ी, अपना कारोबार: ‘भारत टैक्सी’ योजना से मिलेगा सस्ता लोन और बीमा

-इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेंगी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कैब चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारत टैक्सी’ भी मालिकों को अमीर बनाएगी, लेकिन वो मालिक आप ही हैं। दरअसल, सोमवार को भारत टैक्सी के साथ जुड़े ड्राइवरों के साथ बातचीत में उन्होंने इस सहकारी टैक्सी सर्विस के फायदों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 2.5 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म में रजिस्टर्ड हो चुके हैं और सरकार का मकसद है कि दिन-रात मेहनत करने वाले ड्राइवरों को उनकी कमाई का पूरा फायदा मिले, न कि किसी बड़े सेठ या कंपनी को।

अमित शाह ने उदाहरण देते हुए समझाया कि भारत टैक्सी में शामिल होने के लिए सिर्फ 500 रुपये का निवेश करना पड़ता है। पहले तीन साल तक ड्राइवरों को धैर्य रखना होगा, लेकिन उसके बाद कंपनी के मुनाफे में सीधा हिस्सा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी जो भी कमाई करेगी, उसमें से 80 प्रतिशत हिस्सा ड्राइवरों को जाएगा, जबकि सिर्फ 20 प्रतिशत संचालन खर्च के लिए रखा जाएगा। यह मॉडल ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों से अलग है, जहां कमीशन और सर्ज प्राइसिंग से ड्राइवरों की कमाई कट जाती है।

इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेंगी
अमित शाह आगे कहते है कि ड्राइवरों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि भारत टैक्सी के तहत कम प्रीमियम पर इंश्योरेंस उपलब्ध होगा। व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, सहकारी बैंकों से लोन की व्यवस्था होगी, जिसमें ड्राइवर की गाड़ी ही गिरवी रखी जाएगी। इससे नए वाहन खरीदने या मौजूदा गाड़ी को अपग्रेड करने में आसानी होगी। मंत्री ने जोर दिया कि यह पहल ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के लिए है।

भारत टैक्सी फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में संचालित हो रही है और अगले कुछ सालों में पूरे देश में फैलने की योजना है। यह सहकारिता मंत्रालय की पहली बड़ी पहल है, जो ‘सहकार से समृद्धि’ के सिद्धांत पर आधारित है। अमित शाह ने ड्राइवरों से अपील की कि वे इस मॉडल में शामिल हों और धैर्य रखें, क्योंकि यह लंबे समय में उन्हें असली मालिकाना हक और आर्थिक मजबूती देगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox