पानीपत में महिला साइको किलर ने तीन भतीजियों और बेटे की हत्या की

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-सुंदर बच्चियों से नफरत वजह

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   पानीपत पुलिस ने बुधवार को एक ऐसे महिला साइको किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने 35 माह के अंदर अपने परिवार के चार बच्चों की हत्या कर डाली। आरोपी पूनम, 32 वर्षीय, गोहाना के भावड़ गांव की निवासी है और राजनीति शास्त्र में एमए हैं। पुलिस के अनुसार, पूनम ने अपने बेटे और तीन भतीजियों को डुबोकर मार डाला। आरोपी को सुंदर बच्चियों से गहरी नफरत थी, और इसी नफरत में उसने ये भयानक अपराध किए।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूनम की पहली हत्या 1 दिसंबर को हुई, जब उसने अपने जेठ की छह साल की पोती विधि को शादी समारोह में घर के ऊपर की मंजिल पर स्टोर में रखे छोटे टब में डुबोकर मार डाला। टब केवल एक फीट का था और बच्ची के हाथ-पांव बाहर थे, जिससे यह साफ था कि यह कोई हादसा नहीं था। वहीं, पूनम उसी समय अचानक गायब हो गई थी।

पूछताछ में पूनम ने स्वीकार किया कि उसे सुंदर बच्चियों को देखकर गुस्सा आता था। इसके बाद पुलिस को पता चला कि उसने इसी प्रकार जनवरी 2023 में अपनी नौ साल की बेटी इशिका और उसके साथ अपने तीन साल के बेटे शुभम की हत्या की थी। इशिका को घर के आंगन में भरे पानी में डुबोकर मार दिया गया, और बेटे को भी उसी डुबोकर मारने की कोशिश की गई।

इसके अलावा पूनम ने पुलिस को बताया कि उसने 19 अगस्त 2025 को अपने मायके में अपने चचेरे भाई की छह साल की बेटी जिया को भी पानी की हौद में डुबोकर मार डाला। सभी हत्याओं का मुख्य कारण उसकी सुंदर बच्चियों से बेइंतहा नफरत थी। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच और वीडियो फुटेज की मदद से पूनम को पकड़कर वारदातों का अपराध स्वीकार कराया।

पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पूनम के मानसिक स्वास्थ्य और हत्याओं के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस सनसनीखेज मामले ने पानीपत और आसपास के इलाके में सनसनी फैला दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox