अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अवैध संबंध के शक में पत्नी को उतारा मौत के घाट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ के जाटव मोहल्ले में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काट कर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त आरोपी के दो बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी पति रवि को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है।
द्वारका जिले के डीसीपी एन्टो अल्फोंस ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सुबह करीब सात बजे चर्च के पीछे जाटव मोहल्ले से पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी की हत्या की पीसीआर कॉल मिली थी। वारदात की सुचना मिलते ही एसएचओ सुनील कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देखा तो पाया की एक महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पुलिस ने वहां पर मौजूद मृतका के पति रवि को हिरासत में लेकर पूछा तो उसने बताया की उसने ही रात में साढ़े बारह के करीब अपनी पत्नी की चाकू से गला काट कर हत्या की है। आरोपी रवि ने बताया की उसे अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध सम्बन्ध होने का शक था और इस बात पर अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। आज भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और जब वह सो गयी तो उसने चाकू से उसका गला रेंत कर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब ललिता की बहन ने दरवाजा खटखटया तो जवाब ना मिलने पर उसने पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो ललिता खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए हस्पताल भिजवा दिया है और उसके पति रवि को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox