नई दिल्ली/छावला/उमा सक्सेना/- दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को नजफगढ़ जिले के छावला वार्ड के 19 गाँवों में बुनियादी ढांचे से जुड़े ₹28 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में गलियों के निर्माण, फिरनी सड़क सुधार और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार जैसे कई अहम कार्य शामिल हैं।

गाँवों में बढ़ेगी सुविधाएँ और कनेक्टिविटी
इन विकास योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सड़कों, स्वच्छ वातावरण और सुविधाजनक सार्वजनिक ढांचे का लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे गाँवों में आवागमन आसान होगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

भाजपा सरकार का ध्यान ग्रामीण प्रगति पर
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी विकास के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि हर गाँव को समान सुविधाएँ मिल सकें। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरतों को समझकर लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
उद्घाटन समारोह में निगम पार्षद शशि यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शौखंदा, स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए मंत्री का आभार जताया और विकास की दिशा में इसे ऐतिहासिक कदम बताया।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार