अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ, झांकियों की शोभायात्रा ने मोहा लोगों का मन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य शुभारंभ, झांकियों की शोभायात्रा ने मोहा लोगों का मन

अयोध्या/उमा सक्सेना/-    अयोध्या में इस बार का नवां दीपोत्सव बेहद शानदार और ऐतिहासिक रंगों से सजा हुआ है। रामनगरी आज रोशनी, श्रद्धा और संस्कृति के संगम से जगमगा उठी है। रामकथा पार्क को इस बार राजदरबार की थीम पर सजाया गया है, जहां आज शाम 90 फीट चौड़े मंच पर राम दरबार सजेगा। मंच के नीचे साधु-संतों और संत समाज के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे, जो इस आयोजन की भव्यता में चार चांद लगाएंगे।

शोभायात्रा में दिखी परंपरा और आधुनिकता की झलक
दीपोत्सव के मौके पर साकेत महाविद्यालय से शुरू हुई झांकियों की शोभायात्रा ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यह यात्रा लगभग चार किलोमीटर लंबे रामपथ से होते हुए रामकथा पार्क तक पहुंची।
इस दौरान 21 झांकियां निकाली गईं, जिनमें रामायण कालीन प्रसंगों, विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, और विकसित अयोध्या की झलक देखने को मिली। झांकियों में ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी भी रही, जिसने लोगों का खास ध्यान खींचा। दर्शक और श्रद्धालु इस झांकी के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए।

महिलाओं ने मटकी नृत्य से जीता दिल, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
शोभायात्रा में महिलाओं के समूह ने सिर पर मटकी रखकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। चारों ओर “जय श्रीराम” के जयकारों से रामनगरी गूंज उठी। छतों, सड़कों और गलियों में लोगों का सैलाब उमड़ आया।

नए विश्व रिकॉर्ड की ओर अयोध्या
इस वर्ष का दीपोत्सव केवल श्रद्धा नहीं बल्कि विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

2100 अर्चकों द्वारा सरयू जी की महाआरती एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

वहीं 1100 ड्रोन के करतब एक और अनोखा विश्व रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।
अयोध्या अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए इतिहास की रचना कर रही है।

दीपोत्सव से बढ़ी महिलाओं की आजीविका
दीपोत्सव सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय महिला कारीगरों के लिए भी अवसर का मंच बना है। इस बार मेले में 70 से अधिक स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बांस, जूट, मूंज शिल्प, प्रसाद बॉक्स जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। ये सभी महिला उद्यमियों के हाथों से बने हुए उत्पाद हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणा दे रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ करेंगे झांकियों का स्वागत
रामकथा पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं झांकियों का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, और कई विधायक एवं भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

दीपोत्सव बना विश्व को संदेश देने का माध्यम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दीपोत्सव भव्यता, समृद्धि और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है। यह उत्सव न केवल अयोध्या बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक शक्ति और विश्वगुरु बनने की भावना का प्रतीक बन चुका है।
साल 2017 से आरंभ हुआ यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हो चुका है, और हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox