मानसी शर्मा/- हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही उन्हें गोली से मारने की धमकी भी दी गई। ये घटना 12 अक्टूबर, 2025 को एक कार्यक्रम के दौरान रिजॉर्ट में हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ थी और बबाल भी हुआ जिस वजह से उन्होंने कार्यक्रम को ढाई घंटे की जगह सिर्फ 1 घंटे में समाप्त करना पड़ा।
रिजॉर्ट संचालक ने दर्ज कराई शिकायत
इस घटना के बाद रिजॉर्ट संचालक चरणजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युगल शर्मा, अनिल द्विवेदी, सुजल अग्रवाल और अमित नवरंगलाल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप ये लगाया गया कि ये चारों देर रात सपना चौधरी के कमरे में घुसने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने गालियां और गोली से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और 10 हजार रुपये लूटकर वहां से भाग गए।
अनिल द्विवेदी ने भी लगाया आरोप
वहीं, अनिल द्विवेदी ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई उनका कहना है कि जब वे सपना चौधरी को सफल कार्यक्रम के लिए उन्हें बधाई देने पहुंचे, तो रिजॉर्ट कर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट की और उनके उनके गले से पांच तोला सोने की चैन लूट लिया।
इन मामलों को लेकर किया गया केस दर्ज
इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं, सपना चौधरी ने भी पुलिस और मीडिया को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मौके पर पुलिस और रिजॉर्ट मालिक करनदीप सिंह मदद नहीं करते तो उनकी जान भी जा सकती थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


More Stories
NDPC मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा