सपना चौधरी के शो में हंगामा, जान से मारने की धमकी, 4 पर FIR

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सपना चौधरी के शो में हंगामा, जान से मारने की धमकी, 4 पर FIR

मानसी शर्मा/-  हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही उन्हें गोली से मारने की धमकी भी दी गई। ये घटना 12 अक्टूबर, 2025 को एक कार्यक्रम के दौरान रिजॉर्ट में हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान काफी भीड़ थी और बबाल भी हुआ जिस वजह से उन्होंने कार्यक्रम को ढाई घंटे की जगह सिर्फ 1 घंटे में समाप्त करना पड़ा।

रिजॉर्ट संचालक ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटना के बाद रिजॉर्ट संचालक चरणजीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युगल शर्मा, अनिल द्विवेदी, सुजल अग्रवाल और अमित नवरंगलाल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप ये लगाया गया कि ये चारों देर रात सपना चौधरी के कमरे में घुसने के लिए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने गालियां और गोली से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उन्होंने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और 10 हजार रुपये लूटकर वहां से भाग गए।

अनिल द्विवेदी ने भी लगाया आरोप

वहीं, अनिल द्विवेदी ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई उनका कहना है कि जब वे सपना चौधरी को सफल कार्यक्रम के लिए उन्हें बधाई देने पहुंचे, तो रिजॉर्ट कर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट की और उनके उनके गले से पांच तोला सोने की चैन लूट लिया।

इन मामलों को लेकर किया गया केस दर्ज

इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर लूटपाट, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं, सपना चौधरी ने भी पुलिस और मीडिया को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर मौके पर पुलिस और रिजॉर्ट मालिक करनदीप सिंह मदद नहीं करते तो उनकी जान भी जा सकती थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox