दिवाली से पहले यूपी में झटका, बिजली के दाम 6 गुना बढ़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिवाली से पहले यूपी में झटका, बिजली के दाम 6 गुना बढ़े

मानसी शर्मा/-   दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की जनता को बड़ा झटका लगा। ऊर्जा विभाग के एक मनमाने फैसले ने हजारों गरीब परिवारों को निराश कर दिया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि नए बिजली कनेक्शन के साथ स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए 6016 रुपये जमा करना अनिवार्य होगा। बता दें कि केंद्र सरकार की RDSS योजना के तहत इन मीटरों को फ्री में लगाने का आदेश है। इसके बाद भी यूपी में बिना विद्युत नियामक आयोग की अनुमति के इस वसूली को लागू कर दिया गया है। जिसकी वजह है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार चाहकर भी बिजली कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं।
उपभोक्ता परिषद ने बताई नाइंसाफी

पहले जहां 1 किलोवाट कनेक्शन 1032 रुपये में मिल जाता था, अब उसी के लिए 6400 रुपये तक देना होगा, जिसमें 6016 रुपये का प्रीपेड मीटर शुल्क शामिल है। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने इसे गरीबों के साथ सीधी नाइंसाफी बताया है। अवधेश वर्मा के अनुसार, ऊर्जा विभाग बिना नियामक आयोग की अनुमति के छह गुना अधिक मीटर शुल्क वसूल रहा है।

आंदोलन कर सकती है जनता

अवधेश वर्मा ने चेतावनी दी कि अगर ऊर्जा विभाग ने प्रीपेड मीटर के नाम पर यह अवैध वसूली नहीं रोकी तो उपभोक्ता परिषद आंदोलन पर उतर सकती है। ये फैसला पीएम, सीएम और ऊर्जा मंत्री के क्षेत्रों के गरीबों के साथ पूरे प्रदेश के गरीबों को प्रभावित कर रहा है और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। एबीपी न्यूज की पड़ताल में कई ऐसे परिवार उत्तर प्रदेश में मिले जिन्होंने पुराने दर पर कनेक्शन के लिए अप्लाई कर दिए थे लेकिन जब उनको पता चला की पहले की अपेक्षा लगभग 6 गुना रेट बढ़ गया है। उसके बाद फिलहाल उन्होंने कनेक्शन के लिए पैसे जुटाना शुरू कर दिया है, लेकिन दिवाली के पहले उनके घर में अंधेरा रह सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox