दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं- अमित शाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं- अमित शाह

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- एक तरफ दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच कोरोना को लेकर अभी भी तालमेल की कमी झलक रही है। हालंकि दिल्ली में कोरोना का संक्रमण का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच चुका है। लेकिन फिर भी दिल्ली व केंद्र सरकार इस पर एक मत नही हो पा रहे है। जहां दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली में कोरोना के सामुदायिक प्रसार की बात कर रहे है वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के हालात को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली में अब तक कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।
अमित शाह ने कहा कि उन्होंने इस बारे में देश के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों से बात की है और सभी का मानना है कि दिल्ली में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली को लोगों में कोरोना को लेकर डर पैदा करने के लिए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जिम्मेदार ठहराया है। शाह ने कहा कि सिसोदिया के इस बयान से डर पैदा हुआ था कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.5 लाख के पार पहुंच जाएगी। शाह ने कहा कि इसी बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दिल्ली सरकार की मदद करने को कहा था। दिल्ली में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए कॉर्डिनेशन मीटिंग में कई कदम उठाए गए हैं। इसी के तहत कंटेनमेंट जोन में प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अब यही मॉडल एनसीआर में भी लागू किया जाएगा। शाह ने कहा कि इस बारे में वह उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के इलाज में बदइंतजामी की कई शिकायतें आ रही थीं। हमने एम्स में एक हेल्पलाइन बनाई है।
एलएनजेपी अस्पताल के दौरे पर उन्होंने कहा कि इससे जनता का भरोसा और स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ा है। नर्सों के साथ मिलकर उन्होंने उनकी समस्या को समझा। उनके लिए काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हर कोरोना वार्ड में सीसीटीवी लगाया गया है और साथ की किचन के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox