नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना वायरस का संकट गहराता ही जा रहा है। जिसकारण दिनों दिन बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 280 से बढ़कर 417 हो गई है। हालांकि राजधानी में कोरोना की जांच व ईलाज के लिए कई तरह के कार्य किये जा रहे है। फिर भी राजधानी में अब तक करीब 2.45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। आने वाले दिनों में सरकार जांच के कार्य को और तेजी से बढ़ायेगी।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केंद्र के निर्देशों के बाद कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों को लेकर समीक्षा की जा रही है। कुछ जिलों में समीक्षा का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। समीक्षा पूरी होने तक ऐसे क्षेत्रों की संख्या और बढ़ सकती है। एक अधिकारी ने कहा कि पुनरू मूल्यांकन से पहले राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 280 थी। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली में घर-घर जाकर सर्वेक्षण में करीब दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग की है। कंटेनमेंट जोन में भी 45 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। दिल्ली में हर घर में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया छह जुलाई तक पूरी की जानी है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजधानी में 34.35 लाख घर हैं, जिनमें से 33.56 लाख शहरी क्षेत्रों में और 79,574 ग्रामीण इलाकों में हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी कोरोना कार्रवाई योजना के अनुसार कंटेनमेंट जोन के पुनरू आकलन का काम 30 जून तक पूरा हो जाना चाहिए।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा