मानसी शर्मा/- यूपी के फतेहपुर जिले के NH2 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्कॉर्पियो का टायर फटने के वजह से तालाब में गिर गई। जिसकी वजह से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 5लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर फटने के वजह से हुआ। टायर फटने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में भरे पानी में दम घुटने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। टोल कर्मियों की मदद से 5 लोगों की जान बचाई गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शादी से वापस लौट रहे थे मृतक
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे। सभी स्कॉर्पियो सवार होकर कानपुर से प्रयागराज जा रहे थे। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास यह घटना हुई। इसी दौरान बुधवार तड़के करीब 4 बजे बड़ौरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।
सभी मृतकों की हुई पहचान
इस हादसे में ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे