श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर , तीन दिन बंद रहेगी वैष्णो देवी यात्रा!  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर , तीन दिन बंद रहेगी वैष्णो देवी यात्रा!  

-श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया बड़ा फैसला

कटड़ा/उमा सक्सेना/-   मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बड़ा निर्णय लिया है। 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित रहेगी। श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

कटड़ा से भवन तक रास्तों पर भूस्खलन और जलभराव की घटनाएं
पिछले कुछ दिनों में कटड़ा से भवन तक जाने वाले मार्गों पर कई बार चट्टानें खिसकने और पानी भरने जैसी घटनाएं दर्ज की गई थीं। इन कारणों से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में मौसम की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया कि 5 से 7 अक्तूबर तक यात्रा रोकना ही सबसे सुरक्षित विकल्प होगा।

श्रद्धालुओं से अपील: यात्रा की योजना फिलहाल टालें
श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में कटरा या भवन की यात्रा की योजना न बनाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन के लिए आएं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यात्रा स्थगित रहने के दौरान सफाई, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा, ताकि मौसम खुलते ही यात्रा को फिर से सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

देशभर के श्रद्धालुओं ने बदली यात्रा योजना
यात्रा स्थगन की खबर सामने आते ही देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना शुरू कर दिया है। कटरा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को श्राइन बोर्ड की ओर से लगातार जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी को असुविधा न हो।
प्रशासन ने भी आपदा प्रबंधन दल और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

मौसम सुधरते ही फिर खुलेगी यात्रा
श्राइन बोर्ड ने साफ किया है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा और रास्ते सुरक्षित घोषित किए जाएंगे, वैष्णो देवी यात्रा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और यही कारण है कि यह निर्णय सावधानी और संवेदनशीलता के साथ लिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox