प्रयागराज: बहन के शव के साथ 15 दिन तक रही महिला, मोहल्ला रह गया अनजान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रयागराज: बहन के शव के साथ 15 दिन तक रही महिला, मोहल्ला रह गया अनजान

प्रयागराज: बहन के शव के साथ 15 दिन तक रही महिला, मोहल्ला रह गया अनजान

प्रयागराज/उमा सक्सेना/-  प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लूकरगंज इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला पूनम श्रीवास्तव अपनी बड़ी बहन नीलिमा श्रीवास्तव के शव के साथ 15 से 18 दिनों तक अकेले रह गई। इस दौरान पड़ोसियों को घटना का कोई अंदाजा नहीं हुआ। लोगों ने केवल तब ध्यान दिया जब घर से तेज दुर्गंध फैलने लगी।

पुलिस पहुंची तो शव की हालत देख लोग रह गए दंग
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का जायजा लिया। घर में शव पूरी तरह सड़ चुका था और शरीर पर कीड़े लग चुके थे। हड्डियां दिखाई दे रही थीं, जिससे सभी लोग स्तब्ध रह गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार भी मौजूद थे।

पोस्टमार्टम में मौत का रहस्य
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि शव की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि सटीक मौत का कारण पता नहीं चल सका। उनका अनुमान है कि नीलिमा की मृत्यु 15 से 18 दिन पहले हुई थी।

नीलिमा और पूनम दोनों अविवाहित थीं और परिवार के अन्य सदस्य पहले ही गुजर चुके थे। पिता रेलवे में काम करते थे और उनकी पेंशन से दोनों बहनों का जीवन चलता था।

मोहल्ले में सवाल और हैरानी
घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया। लोग हैरान हैं कि पूनम ने इतने लंबे समय तक अपने बहन की मौत किसी को नहीं बताई और अकेले शव के साथ रही। इससे यह सवाल उठता है कि मानसिक और सामाजिक सुरक्षा का अभाव किस हद तक लोगों को अलग-थलग कर सकता है।

पोस्टमार्टम के बाद नीलिमा का अंतिम संस्कार रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों की उपस्थिति में किया गया। हालांकि, यह गुमनाम मौत कई अनुत्तरित सवाल अपने पीछे छोड़ गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox