बिग बॉस 19 में पार्टी के बाद हुआ बवाल, अशनूर और फरहाना में जबरदस्त टकराव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिग बॉस 19 में पार्टी के बाद हुआ बवाल, अशनूर और फरहाना में जबरदस्त टकराव

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ताज़ा प्रोमो रिलीज़ हो चुका है और इस बार का माहौल पहले से कहीं ज्यादा हाई-वोल्टेज दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ घरवालों ने जमकर पार्टी का मज़ा लिया, वहीं दूसरी तरफ प्रतियोगियों के बीच तीखी बहस और झगड़े देखने को मिले। खासकर अशनूर कौर और फरहाना भट्ट की लड़ाई ने माहौल को और भी गरमा दिया।

पार्टी से शुरू हुआ दिन, डांस और मस्ती का तड़का
नए प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस की ओर से घोषणा होती है कि सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत “बिग बॉस रेस्तरां” में किया जा रहा है। इसके बाद घर का माहौल बदल जाता है और सभी प्रतियोगी पार्टी मूड में नज़र आते हैं। जोरदार म्यूजिक, डांस और मस्ती से भरे इस माहौल में सभी कंटेस्टेंट्स खुलकर एंजॉय करते दिखते हैं।

कैप्टेंसी टास्क बना विवाद की जड़
पार्टी के तुरंत बाद शो में कैप्टेंसी टास्क का एलान होता है। यहां सभी प्रतियोगियों को कुर्सी पर कब्जा जमाने की जद्दोजहद करते हुए देखा जाता है। टास्क के दौरान जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलती है, जहां हर कोई अपनी पकड़ मज़बूत करने की कोशिश करता है।

अशनूर और अभिषेक के बीच कुर्सी की जंग
वीडियो में खास पल तब आता है जब अशनूर कुर्सी पर बैठी होती हैं और तभी अभिषेक उन्हें गिराने की कोशिश करते हैं। दोनों के बीच हुई इस तीखी टक्कर से माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है।

फरहाना बनाम अशनूर – लड़ाई हुई और भी गर्म
पार्टी और टास्क के बाद सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी अशनूर कौर और फरहाना भट्ट की बहस ने। दोनों के बीच जमकर तीखी बहस हुई, जो धीरे-धीरे ज़ोरदार झगड़े में बदल गई। प्रोमो में उनकी लड़ाई के कारण घर के बाकी सदस्य भी दंग रह गए।

बिग बॉस 19 में बढ़ रहा रोमांच
हर दिन बिग बॉस 19 में नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। पार्टी से लेकर टास्क और फिर झगड़ों तक, दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अशनूर और फरहाना की ये जंग शो में आगे किस मोड़ तक जाती है और कैप्टेंसी की कुर्सी किसके हाथ लगती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox