दिल्ली: आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली: आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा

—पुलिस की PCR वैन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली में आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना मंदिर मार्ग एरिया में हुआ। दिल्ली पुलिस की PCR वैन के ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। अचानक तेज हुई रफ्तार के कारण वैन सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गई। इस दौरान दुकान पर मौजूद व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि थाना मंदिर मार्ग इलाके में यह हादसा हुआ है। PCR वैन के ड्राइवर की गलती से यह दुर्घटना हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस फिलहाल मौके पर है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है।

“यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है” – एडिशनल DCP
नई दिल्ली के एडिशनल DCP हुकमा राम ने कहा, “यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और मुआवज़ा भी दिया जाएगा। हम मामले की गहराई से जांच करेंगे और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox