पटना HC ने कांग्रेस को पीएम मोदी की मां का AI वीडियो हटाने का निर्देश दिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पटना HC ने कांग्रेस को पीएम मोदी की मां का AI वीडियो हटाने का निर्देश दिया

पटना/अनीशा चौहान/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पटना हाईकोर्ट ने उनकी मां हीराबेन मोदी से जुड़े AI-जनरेटेड वीडियो मामले में अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कांग्रेस को निर्देश दिया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तुरंत वीडियो हटा दे।

मामला क्या है?

बिहार कांग्रेस ने 10 सितंबर को X प्लेटफॉर्म पर एक 36 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें ‘AI GENERATED’ लिखा था। वीडियो में पीएम मोदी सोते हुए दिखाई दिए और उनके सपनों में उनकी मां हीराबेन मोदी आती हैं और उन्हें बिहार की राजनीति को लेकर डांटती-फटकारती हैं। वीडियो का कैप्शन था, “साहब के सपनों में आई मां।” कांग्रेस ने इसे व्यंग्यात्मक बताया, लेकिन बीजेपी ने इसे अपमानजनक और घिनौना करार दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने AI तकनीक का दुरुपयोग करके पीएम और उनकी मां की छवि को धूमिल किया। दिल्ली पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता संकेत गुप्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गुप्ता का कहना था कि यह वीडियो न केवल पीएम की छवि को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और नैतिकता का भी उल्लंघन करता है।

पटना हाईकोर्ट का फैसला

पटना हाईकोर्ट की बेंच, एक्टिंग चीफ जस्टिस पी.बी. बाजांत्री ने वीडियो को राजनीतिक विमर्श में अस्वीकार्य बताते हुए कांग्रेस को सभी प्लेटफॉर्म्स से इसे हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि यह वीडियो न केवल अपमानजनक है, बल्कि कानून, नैतिकता और सार्वजनिक व्यवस्था का भी उल्लंघन करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox