
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल ‘MY भारत’ के तहत देशभर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को नेतृत्व क्षमता, विचार-विमर्श और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से जोड़ना। यह पहल सीधे तौर पर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के विज़न से जुड़ी हुई है।

क्विज़ के साथ होगी शुरुआत
इस संवाद की शुरुआत ‘MY भारत क्विज़’ से की जाएगी, जो पूरे देश में 12 भाषाओं में आयोजित होगी। प्रतिभागियों को इसमें 20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और प्रत्येक प्रतिभागी को कुल 10 मिनट का समय मिलेगा। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पंजीकरण और अंतिम तिथि
पहले चरण की प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 तय की गई है। युवाओं के लिए यह अवसर पूरी तरह निःशुल्क है और पंजीकरण के लिए आधिकारिक लिंक उपलब्ध कराया गया है।
विजेताओं और अगले चरण की रूपरेखा
क्विज़ के शीर्ष 10,000 विजेताओं को ‘MY भारत’ की ओर से विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को अगले चरणों जैसे निबंध लेखन, प्रस्तुति और संवाद सत्र में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जहां वे अपने विचार और दृष्टिकोण को साझा कर सकेंगे।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
आयोजकों का मानना है कि यह पहल न सिर्फ युवाओं में जागरूकता बढ़ाएगी बल्कि उन्हें विकसित भारत @2047 की परिकल्पना से भी सीधे तौर पर जोड़ देगी। इच्छुक युवा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधिकारिक लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार