असम में ACS अधिकारी नूपुर बोरा पर भ्रष्टाचार का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

असम में ACS अधिकारी नूपुर बोरा पर भ्रष्टाचार का आरोप

-सरकारी आवास और बरपेटा से 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद

असम/अनीशा चौहान/- असम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने राज्य की नौकरशाही और सरकारी तंत्र को हिला दिया है। असम सिविल सेवा (ACS) की युवा अधिकारी नूपुर बोरा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उनकी 5 साल की नौकरी में उनके घर से लगभग 92 लाख रुपये नकद, करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी-हीरे के गहने और कई अवैध संपत्तियां बरामद हुई हैं। यह संपत्ति उनकी आधिकारिक आय से सैकड़ों गुना अधिक बताई जा रही है, जिससे पूरे राज्य में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी जल्दी कैसे इतनी संपत्ति जुटा ली।

छापेमारी में खुला राज

मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता सेल (Vigilance) ने सोमवार को गुवाहाटी के गोटानगर स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने 92.50 लाख रुपये नकद बरामद किए, जिनकी गिनती में अधिकारियों को घंटों लगे। इसके अलावा, सोने, चांदी और हीरों से जड़े गहनों का ढेर मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है।

छापेमारी का दायरा बरपेटा जिले तक भी बढ़ाया गया, जहां बोरा द्वारा किराए पर लिए गए मकान से 10 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। कुल मिलाकर बरामद संपत्ति की कीमत 2 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है। विजिलेंस की एसपी रोजी कलिता ने बताया कि यह केवल शुरुआती कार्रवाई है और आगे की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

CM हिमंत बिस्वा सरमा का बयान

इस मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि नूपुर बोरा पिछले 6 महीनों से निगरानी में थीं। उन्होंने आगे कहा, “ऐसी घटनाएं असम की नौकरशाही के लिए कलंक हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं।”

नूपुर बोरा कौन हैं?

साल 2019 बैच की ACS अधिकारी नूपुर बोरा बरपेटा जिले में सर्किल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। उनकी सेवा अवधि सिर्फ 5-6 साल की है, जिसमें उनकी आधिकारिक सैलरी 10-15 लाख रुपये सालाना रही होगी। जांच में सामने आया कि उनकी कुल संपत्ति इस आय से लगभग 400 गुना अधिक है। गुवाहाटी में उनके नाम पर कई अपार्टमेंट्स, बरपेटा में जमीनें और अन्य अचल संपत्तियां दर्ज हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox