सेंसेक्स/अनीशा चौहान/- सोमवार, 15 सितंबर को शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले, लेकिन कुछ ही देर बाद मुनाफावसूली और उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निवेशक इस हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते कारोबार सीमित दायरे में रहा।
शुरुआती कारोबार में बढ़त
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 93.81 अंकों की तेजी के साथ 81,998.51 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 25,138.45 पर पहुंचा। हालांकि कुछ देर बाद सेंसेक्स 10.06 अंक टूटकर 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंक गिरकर 25,099.90 पर कारोबार कर रहा था।
इन कंपनियों के शेयर चमके
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, अदानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं, आईटी और फार्मा सेक्टर दबाव में रहे। इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टेक महिंद्रा जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विदेशी निवेशकों का रुख
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इससे बाजार को शुरुआती सपोर्ट मिला, लेकिन ग्लोबल संकेतों और फेडरल रिज़र्व की आगामी बैठक के फैसले को लेकर निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार